सराफा के बाद अब सरकारी संपत्ति भी चोरों के निशाने पर

भास्कर न्यूज | नवापारा-राजिम शहर में चोरी की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी है। महज 2 दिन के अंदर सिलसिलेवार तरीके से पहले सराफा दुकान, फिर पत्रकार, आम जनता और अब सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। सबसे पहले 13 जनवरी की रात सराफा बाजार स्थित प्रतिष्ठित वस्त्रालय और सराफा दुकान में चोरों ने सेंध लगाई। लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ भारी मात्रा में नगदी उड़ा ली। वारदात इतनी सुनियोजित थी कि सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने जांच शुरू की गई, लेकिन अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अगले ही दिन 14 जनवरी की रात नागेन्द्र निषाद के घर में भी चोरी हुई। चोरों ने घर में लगे सबमर्सिबल पंप का 100 फीट लंबा केबल वायर उड़ा लिया। उसी दिन वार्ड-1 में दो अलग-अलग जगहों पर सरकारी बोर से केबल वायर की चोरी की गई। पालिका के सरकारी बोर में लगे केबल वायर भी चोरों के निशाने पर थे। बिना डर चोरों ने सरकारी संपत्ति को भी अपना निशाना बनाया। पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में अब डर और अनिश्चितता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *