सराफा चौपाटी:सूची अभी तय नहीं, दोबारा जांच होगी, जंकफूड, चाइनीज बनाने वाले बाहर होंगे

सराफा चौपाटी को व्यवस्थित और सुरक्षित करने के लिए 150 से ज्यादा दुकानदारों को बेदखल करने के बाद विवाद और गहरा गया है। हटाए गए दुकानदार शुक्रवार को महापौर व जनप्रतिनिधियों से मिलने पहुंचे, जहां से फिलहाल उन्हें दूसरी जगह देने का आश्वासन मिला है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान का कहना है, सूची अंतिम नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। यदि गैर परंपरागत व्यंजन बेचते हुए मिले तो दुकान चौपाटी से बाहर करेंगे। छूट गए लोगों को आवेदन के साथ अपने प्रमाण देने के लिए कहा है। इसकी भी स्थानीय लोगों व दुकानदारों से जांच करवाएंगे, यदि इसमें कोई पात्र होगा तो उसे शामिल करेंगे। इसके अलावा राजबाड़ा, अन्नपूर्णा रोड व कुछ अन्य स्थान देखे गए हैं, जहां इनको जगह दी जा सकती है। दुकानदारों का कहना है, एकदम बेदखल नहीं करें। चार-पांच दिन का समय दें। दुकानदारों का आरोप है, सूची में जोड़-घटाव के बहाने अपनों को शामिल किया है। 11 से 12 दुकानदार ऐसे हैं, जो तय क्राइटेरिया 15-20 साल से बाहर हैं। इनकी दुकानें 2 से 5 साल भी पुरानी नहीं हैं। 3-4 दुकानों पर जंकफूड और चाइनीज फूड बनता है। 6-7 लोग ऐसे भी हैं, जो 25 से 30 साल से दुकान लगा रहे हैं, लेकिन सूची से बाहर कर दिए गए। आरोप… एक पदाधिकारी ने 4-4 दुकानें रख ली दुकानदारों का आरोप है कि सूची बनाने में कुछ लोगों को एडजस्ट किया है। वे जनप्रतिनिधियों के साथ ही विशेष समूह से जुड़े हैं। एक पदाधिकारी ने अपने साथ ही चार दुकानें रखी है। एक दुकानदार ने अलग-अलग दुकानों के नाम से जगह ले ली। पहले सूची 110 दुकानदारों की आई थी। इसके बाद यह संख्या 80 पर आई थी। बुधवार को एसोसिएशन व चौपाटी के पदाधिकारियों ने सहमति कर 72 लोगों की सूची निगम को सौंपी। इसमें 69 दुकानदारों की जांच कर निगम ने नंबर अलॉट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *