सरायकेला फायरिंग कांड में तीन आरोपी पकड़े गए:कारोबारी पर हमले के मामले में फुचु महतो समेत तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

सरायकेला में कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने बताया कि 8 मई को कांड्रा मोड़ के पास हुई इस घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी। इस टीम में कांड्रा, नीमडीह और कपाली थाना प्रभारी समेत जिले के अन्य अधिकारी शामिल थे। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने फुचु महतो, राजीव कुमार झा उर्फ सोना मनी झा और शुभम कालिंदी उर्फ बिड कालिंदी को गिरफ्तार किया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। घटना का मास्टरमाइंड श्रवण महतो अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक श्रवण ने सरायकेला और जमशेदपुर क्षेत्र में कई लूटपाट और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *