सरायकेला में बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में जॉब से निकाले जाने को बताया कारण, साड़ी का फंदा बना लगाई फांसी

सरायकेला में बैंक के एक कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी के रूप में हुई है, जो टांगरानी गांव के निवासी थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बैंक द्वारा जॉब से निकाले जाने को आत्महत्या का कारण बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आलोक पड़ीहारी शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटे और नाश्ता किया। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य नदी में स्नान के लिए चले गए। घर में अकेले रहने के दौरान उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटककर जान दे दी। जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने आलोक को फंदे से लटका पाया। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *