सरायढेला के कचरा गोदाम में भीषण आग:गोदाम मालिक को लोगों ने फोन पर दी सूचना; लाखों का सामान जला, दमकल ने काबू पाया

धनबाद के सरायढेला स्थित न्यू बैंक कॉलोनी में शनिवार को एक कचरा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के घरों और दुकानों को बड़े नुकसान से बचाया गया। गोदाम मालिक सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना आसपास के लोगों से फोन पर मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग की लपटें तेज थीं और पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय गोदाम बंद था और वे पिछले 15 वर्षों से इसका संचालन कर रहे हैं। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *