सरिया में ढाई लाख की चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार रुपए और मोबाइल बरामद; 5 अन्य फरार

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पेठियाटांड़ में 21 अगस्त की रात हुई चोरी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सरिया बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि पीड़ित कैलाश मंडल ने 22 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके घर से नगदी, जेवरात और कपड़े चोरी हुए थे। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने बिहार के जमुई के नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल और प्रदीप पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर से ढाई लाख रुपए नगद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और कपड़ों से भरे बैग व सूटकेस चुराए थे। पुलिस ने आरोपियों से 35 हजार रुपए नगद और घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं। इनमें कोडरमा के सुदेश पासवान, बरवाडीह के मदन पंडित, गिरिडीह के बालमुकुंद मंडल, नावाडीह के बिनोद पासवान और जमुई के मुरारी पासवान शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *