सरिस्का के जंगल में बाघिन ST-28 की मौत:बाघ से लड़ाई में जान जाने की आशंका; अब टाइग्रेस की संख्या 17

सरिस्का के जंगल में एक टाइग्रेस कम हो गई है। अकबरपुर रेंज में बालेटा नाका के पास सोमवार को बाघिन ST-28 शव मिला। माना जा रहा है कि दो बाघ-बाघिन के बीच में टैरेटरी फाइट में टाइग्रेस की मौत हुई है। मामले की जानकारी गांव वालों के जरिए सरिस्का प्रशासन को लगी। इसके बाद रेंज सहित वन अधिकारी पहुंचे। बाघिन का बाघिन ST-28 बालेटा नाका पर पोस्टमार्टम चल रहा है। वन प्रशासन का कहना है कि जांच चल रही है। प्रारंभिक तौर पर टैरेटरी को लेकर बाघिन की दूसरे बाघ के साथ फाइट में मौत होना सामने आया है। अलवर के सरिस्का के जंगल में कुल 50 टाइगर, टाइग्रेस और शावक है, जिसमें 11 नर बाघ, 18 बाघिन और 21 शावक है। अकबरपुर रेंज में टाइग्रेस का शव मिलने के बाद ये संख्या 49 रह गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *