सरिस्का के जंगल में 4 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर 5 टाइगर दिखे। एक जगह टाइग्रेस जोहड़ में पानी पीती रही और पास में भैंस खड़ी रही। अलवर शहर के पास अंधेरी में टाइग्रेस दो शावकों के साथ बैठी नजर आ गई। टाइगर एसटी-25 भी जोहड़ के पास दिखा। यह नजारा टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सरिस्का में आए टूरिस्ट ने कहा कि वे रणथम्भौर सहित अन्य टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट जा चुके हैं। सरिस्का का जंगल बेहतरीन है। इसके अलावा टाइगर भी दिखना आम होने लगा है। बफर जोन के जंगल में टाइग्रेस शावकों के साथ दिखी
सरिस्का के गाइड जयप्रकाश व ड्राइवर मुकेश छीपी ने बताया कि अलवर शहर के पास सरिस्का के बफर जोन के जंगल में रविवार शाम को टाइग्रेस एसटी-2302 अपने दो शावकों के साथ एनिकट के पास बैठी दिखी। बफर जोन के अंधेरी के जंगल में शाम की पारी में काफी टूरिस्ट पहुंचे थे। यहां आए टूरिस्ट ने दूर से फोटो-वीडियो बनाए। कुछ टूरिस्ट ने ट्रैक के ऊपर साइटिंग की। कुछ नीचे की तरफ पहुंच गए थे। काफी देर तक टूरिस्ट के सामने टाइग्रेस और शावक बैठे रहे। बाद में टाइग्रेस जंगल में निकल गई। सरिस्का में अब टाइगर की संख्या 50
सरिस्का के जंगल में टाइगर की संख्या 50 हो चुकी है। बफर जोन में भी 11 टाइगर हैं। जिसके कारण सब जगहों पर साइटिंग हो जाती है। बफर जोन अलवर शहर से लगता हुआ है। यहां भी सफारी होती है। अब आए दिन बाला किला व अंधेरी के आसपास टाइगर दिख जाते हैं। इसलिए आम तौर पर यहां आमजन की आवाजाही बंद कर रखी है।


