सरिस्का में 3 शावकों के साथ दीवार कूद रही बाघिन,VIDEO:विदेशी सैलानियों ने शावक के साथ टाइग्रेस को देखा,जिप्सी के आगे से निकला युवराज

सरिस्का के टहला में स्पेन सहित तीन देशों से आए टूरिस्ट ने बाघिन एसटी 30 को तीन शावकों के साथ दीवार कूदते हुए देखा। शावक दीवार पर भी बैठे दिखे। इसके बाद टाइग्रेस ने ट्रैक पार किया। पीछे-पीछे तीन शावक निकल गए। यही नहीं सरिस्का के काला कुआं क्षेत्र में सबसे ताकतवर टाइगर टूरिस्ट की जिप्सी के सामने से निकला। अचानक ट्रैक पर आ गया। बाद में टूरिस्ट ने टाइगर को पानी पीते हुए भी देखा। सरिस्का के गाइड मुखराम व उदय ने बताया कि 9 जनवरी की शाम को स्पेन के टूरिस्ट सरिस्का के भ्रमण पर आए। यहां उनको टाइग्रेस एसटी 30 दिखी। जो तीन शावकों के साथ ट्रैक को पार करते नजर आई। यह सरिस्का के जंगल में देखने लायक नजारा रहा। इस तरह टाइग्रेस की ट्रैक के बीच में शावकों के साथ आकर दिखना आमतौर पर नहीं होता है। वैसे सरिस्का में रोजाना टाइगर की साइटिंग होती है। अब सरिस्का में 50 टाइगर अब अलवर सरिस्का में कुल 50 टाइगर हैं। बफर जोन में भी टाइगर की संख्या 11 है। जहां भी आए दिन टाइग्रेस शावक के साथ दिख जाती है। जिसके कारण बफर जोन में भी शावकों की संख्या बढ़ी है। वन मंत्री संजय शर्मा कह चुके हैं कि बहुत जल्दी सरिस्का बाघों की नर्सरी बनेगा। यहां के टाइगर दूसरी जगह विस्थापित किए जा सकेंगे। सरिस्का का जंगल टाइगर के लिए उम्दा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *