भास्कर न्यूज| धमतरी
धमतरी-गरियाबंद के जंगल में सक्रिय नक्सलियों ज्योति, उषा, रामदास सहित कुल 9 लोगों ने 23 जनवरी को एसपी कार्यालय धमतरी पहुंचकर हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर नक्सली भूमिका की निशानदेही पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जंगल से बीजीएल, राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। डीआरजी टीम चंदन बाहरा और सेमरा थाना मैनपुर, गरियाबंद क्षेत्र में सर्चिंग के लिए गई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों भूमिका और अमिला की जानकारी पर सेमरा पहाड़, गरियाबंद के इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।


