सर्किल इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर 35 हजार रुपए की चोरी

रांची | बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत संजय कुमार गुप्ता के बरियातू स्थित एदलहातू में बंद घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने 35 हजार नगर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। पीड़ित इंस्पेक्टर के बेटा आदित्य कुमार ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह आेड़िशा गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य लोग रातू रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान 17 जनवरी की रात अपराधियों ने दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *