केंद्रीय जेल में चेकिंग के दौरान एक हवालाती के पास से मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल सुपरिंटेंडेंट ऋषवपाल गोयल के निर्देशों पर जेल स्टाफ ने बैरकों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। चेकिंग के दौरान बैरक में बंद हवालाती सुनील कुमार पुत्र दलवीर सिंह के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जेल प्रशासन ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


