सर्दियों में मोटे अनाज के दो जायके बनाएंगे सेहतमंद:गरमा गर्म बाजरा स्ट्रॉबेरी पैन केक और मक्का-मूली का पराठा, 5 स्टार होटलों के मेन्यू में भी शामिल

पंजाब में ‘मक्के दी रोटी’ और राजस्थान में ‘बाजरे री रोटी’, सर्दी के मौसम में मोटे अनाज से बनने वाली ये दोनों रोटियां खूब खाई जाती हैं। सेहत के लिए ये बड़ी गुणकारी होती हैं। तभी तो बड़े-बुजुर्ग तो इनका खूब आनंद उठाते हैं। लेकिन बच्चे इन्हें खाने में नाक-भौहें सिकोड़ते हैं। यही कारण है मोटे अनाज के प्रयोग से बड़े-बड़े होटलों में कई जायके तैयार हो रहे हैं, जिन्हें बच्चे भी आसानी से खा सकते हैं। ऐसे दो जायके हैं स्ट्रॉबेरी-बाजरा पैनकेक और मक्की-मूली का पराठा। इसे तैयार किया है, जयपुर के आईटीसी राजपूताना होटल के शेफ नवनीत सिंह ने। तो चलिए राजस्थानी जायका की इस कड़ी में चखते हैं एक नया स्वाद… शेफ नवनीत सिंह कहते हैं बच्चों के लिए बाजरे के आटे से बना पैन केक एक बेहतरीन ऑप्शन है, चूंकि बाजरा एक सुपर फूड मान जाता है। इससे कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स हैं। सीजनल फ्रूट के इस्तेमाल से न्यूट्रीशन वैल्यू भी बढ़ जाती है। ये घर पर बहुत ही कम समय और कम सामन के साथ तैयार होने वाला पैन केक है। कैसे बनता है ये बाजरे का पैन केक? सामग्री : एक किलो बाजरे का आटा, एक किलो दूध, 500 ग्राम देसी गुड़, 200 ग्राम बटर, एक छोटी चम्मच मीठा सोडा। बनाने के स्टेप : सबसे पहले गुड़ को पानी में डाल कर इसकी चाशनी तैयार कर लेंगे। अब एक चम्मच क्रीम, चार फ्रेश स्ट्रॉबेरी को काट कर गार्निश कर गरमा गर्म सर्व करेंगे। आप चाहें तो अपनी पसंद का कोई भी सीजनल फ्रूट से इस पैन केक को गार्निश कर सकते हैं। मक्के की रोटी नहीं, ट्राय कीजिए ये लजीज पराठा
सर्दियों में ज्यादातर लोग सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन रखते हैं। शेफ नवनीत सिंह कहते हैं- जयपुर की ठंड में फूड लवर्स के लिए मक्के की रोटी के साथ-साथ मक्के का मिसक पराठा बेहतरीन फूड ऑप्शन है। मक्के का पराठा इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें मूली, प्याज और मूली की पत्तियों का मिश्रण होता है। मक्के के आटे में कद्दूकस की हुई मूली-मक्के के दरदरे आटे को सॉफ्ट बनाती है। इसकी ड्रायनेस को कम कर देती है। ये पराठा काफी नर्म और लजीज बन जाता है। मक्के के आटे में विटामिन ‘ए’ और कैरोटिनाइड पर्याप्त मात्रा में होता है। एनीमिया से बचाने के लिए मक्के के आटे में आयरन होता है। इसी कारण से सर्दियों में मक्के का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है मक्के के आटे का पराठा? ऐसे करें तैयार? सामग्री : मक्के का आटा 500 ग्राम, बारीक कटे प्याज (2 बड़े), कद्दूकस की हुई मूली (2 पीस), हरी मिर्च, अज्वाइन, बटर और नमक। बनाने के स्टेप : एक बाउल में मक्के का आटा लेंगे। इसमें बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च, थोडा अज्वाइन और नमक डालेंगे। कद्दूकस की हुई मूली को आटे में डालने से पहले उसे अच्छी तरह से निचोड़कर उसका पानी निकाल देंगे। आगे बढ़ने से पहले देते चलिए आसान से सवाल का जवाब पिछले राजस्थानी जायका में पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर ये है डांगियावास का प्रसिद्ध मावा। जोधपुर में स्थित डांगियावास को ‘मावा नगरी’ कहा जाता है। नाम है डांगियावास। यह कस्बा पावटा से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है। जैसे स्वादिष्ट कलाकंद में अलवर का नाम है, वैसे ही मोतियों जैसे दानेदार मावा में डांगियावास फेमस है। यहां एक-दो नहीं बल्कि 200 से ज्यादा दुकानें हैं। यहां शुद्ध और ताजा दूध से बना मावा बिकता है। कई सेलिब्रिटी भी यहां मावा का स्वाद चख चुके हैं….(CLICK कर पूरा पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *