सर्दी के कारण 10 से 12 फीसदी बढ़ गए स्किन संबंधी मरीज

विशेषज्ञ बोले-शरीर पर लगाएं नारियल का तेल या मॉइस्चराइजिंग क्रीम सर्दी इन दिनों अपना असर दिखा रही है। सर्दी के कारण स्किन संबंधी बीमारी के मरीज 10 से 12 फीसदी बढ़ गए हैं। इन मरीजों में सर्दी के कारण चेहरा एवं हाथ की त्वचा सूखी एवं काली पड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सर्दी से पूरी तरह बचाव रखें। चेहरे और हाथों पर नारियल का तेल या मॉइस्चराइजिंग क्रीम अवश्य लगाएं। जीआरएमसी के स्किन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग ने बताया कि सर्दी और ठंडी हवाओं के कारण त्वचा सूखने लगती है। त्वचा सूखने के कारण काली पड़ने लगती है,जिसके चलते त्वचा में खुजली होने लगती है। इससे बचाव के लिए जब भी घर से बाहर निकलें तो पूरा शरीर ढक कर निकलें। हाथ और चेहरे पर नारियल का तेल या मॉइस्चराइजिंग क्रीम का प्रयोग करें। कई मरीजों में सर्दी के कारण एड़ियों में बिवाइयां पड़ जाती हैं। यह परेशानी महिलाओं को अधिक होती है। इससे बचने के लिए सर्दी में मोजे पहनकर रखें। अगर बिवाई पड़ गई है तो चिकनाई युक्त क्रीम लगाएं। इसके साथ ही होंठ भी फटने लगते हैं। इन पर दूध की मलाई अथवा नारियल का तेल लगाएं। नहाने वाला साबुन सुपर फैटेड हो, इससे जल्दी त्वचा सूखती नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *