सर्दी-कोहरे के बीच युवाओं ने लिया दौड़ में भाग:मुरैना में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन; सैकड़ों युवक पहुंचे

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नगर निगम मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में दौड़ का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर युवाशक्ति का परिचय दिया। नगर निगम मुरैना और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित यह मैराथन दौड़ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहीद संग्रहालय पर समाप्त हुई। नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। ठिठुरन भरी सर्दी में दिखा युवा जोश
जिले में सर्द हवाओं के चलते तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घना कोहरा और ठंड के बावजूद युवाओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। सैकड़ों युवा पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ में शामिल हुए और पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल बना रहा। अंकुश कंसाना रहे प्रथम
मैराथन दौड़ में अंकुश कंसाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मनोज तोमर द्वितीय और रवी त्यागी तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। युवा समाज की दिशा तय करते हैं
महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि युवा समाज की दिशा और दशा दोनों तय करते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह मैराथन आयोजित की गई। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों के साथ-साथ सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कड़ाके की ठंड में भी आयोजन को सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *