सर्दी बढ़ने के साथ बच्चों में बढ़ा वायरल:डॉक्टर्स की अपील- नंगे पांव ना घूमने दे, बच्चों का रखें खास ख्याल

अजमेर में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ बच्चों में बीमारियां बढ़ने लगी है। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है। डॉक्टर्स ने बच्चों को फर्श पर नंगे पांव नहीं घूमने के लिए अलर्ट किया है। फर्श पर नंगे पांव घूमने पर बच्चों को ब्रोंकाइटिस का वायरस फैल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार जैसे-जैसे जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वैसे ही ब्रोंकाइटिस का वायरस बच्चों के साथ बड़ों को भी अपना शिकार बन रहा है। इस पर खांसी, जुकाम के साथ ही बच्चों की पसली चलने लग जाती है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। यह एक प्रकार का इंफेक्शन है, जो धूल, धुंए और मिट्टी से ज्यादा फैलता है। ठंड के मौसम में बच्चों को नंगे पांव फर्श पर घूमने से जल्दी जुकाम लगता है और यह बच्चों में अधिक फैलता है। डॉक्टर्स के अनुसार पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन 25-30 ब्रोंकाइटिस के मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। शिशु रोग विभाग में विशेषज्ञों के अनुसार 15 से 20 नवजात एवं शिशु भर्ती सर्दी के कारण सांस की नली में संक्रमण होकर आ रहे हैं। ये हैं लक्षण सुबह के समय एंव रात्रि में तेज खांसी, जुकाम एवं सांस लेने में तकलीफ होती है। बुखार के बाद कई दिनों तक सूखी खांसी चलती रहती है। डॉक्टर ने बताया कि हलके गर्म पानी का उपयोग, हल्का बुखार होने पर दवा का सेवन, सर्दी से बचाव रखें, अधिक से अधिक मात्रा में गर्म पदार्थ का सेवन करें, नाक से पानी आने, गले में दर्द तेज बुखार होने और सांस चलने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *