सर्दी में कम हुए सब्जियों के भाव:40 से 50 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 5 रुपए किलो बिक रहा

नया साल शुरू होते ही हरी सब्जियों के भाव कम हो गए हैं। 40 से 50 रुपए तक बिकने वाला टमाटर थोक बाजार में 5 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है, वहीं फुटकर बाजार में 10 रुपए किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के भाव भी लगभग आधे हो गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। लंबे समय से बढ़े सब्जियों के दाम ने घर का बजट बिगाड़ दिया था। लंबे समय तक 40 से 50 रुपए से अधिक कीमत पर बिक रही हरी सब्जियों के भाव में गिरावट आई है। थोक में भाव गिरने के बाद फुटकर विक्रेताओं ने भी दाम घटा दिए हैं। फुटकर में सब्जियों के भाव सब्जी – भाव प्रति किलो आलू – 20 से 30 रुपए प्याज – 20 से 30 रुपए टमाटर – 8 से 10 रुपए पालक – 10 से 15 रुपए लाल भाजी – 10 से 20 रुपए मेथी भाजी – 10 से 20 रुपए फूल गोभी – 10 से 15 रुपए सेम – 15 से 25 बरबटी – 20 से 30 रुपए बैंगन – 15 से 20 रुपए हरा धनिया – 20 से 30 रुपए लौकी – 15 से 20 रुपए मटर – 30 से 40 रुपए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *