बोकारो | आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की बोकारो शाखा इस वर्ष भी शीतलहरी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई है। जिला प्रवक्ता डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि नीमा की ओर से दिसंबर के प्रथम सप्ताह में लगभग 500 कंबलों का वितरण गरीब व असहाय लोगों के बीच किया जाएगा। बताया कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए नीमा हर साल गरीब परिवारों तक पहुंच सहयोग करती है।


