सर्दी से राहत, रात का पारा बढ़कर पहुंचा 12.8 डिग्री:5 दिन में 3 डिग्री की बढ़ोतरी, दिन में गर्मी का अहसास

नए साल के साथ रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी का असर कम होता जा रहा है। दिन- रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 12.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार पहुंच रहा है। तेज धूप खिलने के साथ ही गर्म कपड़ों में गर्मी का अहसास हो रहा है। 11 बजने के साथ ही लोग ऊनी कपड़ों को उतार रहे है। मौसम विभाग 6 जनवरी के बाद सर्दी बढ़ने की संभावना जता रहा है। दरअसल, थार के बाड़मेर में बीते 5 दिनों से रात व दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा बढ़ा है। जहां 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। 4 जनवरी यानी आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री पहुंच गया है। 3 जनवरी को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री पहुंच गया। इन दिनों में आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हुई है। दोपहर के समय लोग ऊनी कपड़े पहने से गर्मी का अहसास होने लगा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। 11 बजे के बाद गर्म वस्त्रों में गर्मी का अहसास हो रहा है। धीरे दोपहर के समय लोगों ने गर्म वस्त्र उतार रहे। लेकिन शाम के बाद फिर से सर्दी चमकने पर गर्म वस्त्रों का सहारा लेना पड़ा। दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही रात का पारा बीते 5 दिनों से 9 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है। जिससे रात में अभी भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन पिछले दिनों वाली कड़ाके की सर्दी से राहत मिली हुई है। शहर से लेकर नहरी क्षेत्र तक लोगों को कड़ाके की सर्दी से काफी राहत मिली है। बीते 5 दिनों न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *