सर्द हवाओं ने कंपाया:दिन और रात का तापमान में लगभग 5 डिग्री गिरावट, ठिठुरन बढ़ी

चित्तौड़गढ़ में अचानक चली सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है। सुबह आसमान में बादल भी छाए हुए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद ही धूप निकल आई। धूप निकलने के बावजूद भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में आगामी दो दिनों तक भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बादलों के नहीं होने के कारण टेंपरेचर में भी कमी आ सकती है। हालांकि शीत लहर को लेकर जिले को कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन गलन बरकरार है। सोमवार शाम से बढ़ा है ठंड का प्रकोप चित्तौड़गढ़ में सोमवार शाम से अचानक ठंड का प्रकोप फिर से तेज हो गया है। सोमवार शाम से चल रही सर्द हवाओं के कारण थे तुरंत बढ़ गई है। रात होते-होते ठंड का असर भी बहुत तेज हो।गया। अलसुबह पत्तों पर उसकी बंदे जमी हुई दिखाई दी। आसमान में बादल भी छाए हुए थे और हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही थी। थोड़ी देर बाद सुबह करीब 8 तेज धूप निकली। हालांकि तेज धूप के बावजूद भी लोगों को राहत नहीं मिली है। गलन और ठिठुरन दोनों ही बरकरार है। रविवार को राज्य में सबसे गर्म दिन चित्तौड़गढ़ में ही रहा है। जबकि सोमवार को चित्तौड़गढ़ में दिन का मौसम इतना गर्म नहीं रहा। अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट के बाद 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट के बाद 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गलन और ठिठुरन रहेगी बरकरार मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी तक चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जबकि हल्की ठंडी हवाएं चलती रहेगी। इसके कारण टेंपरेचर में कमी आ सकती है। 10 से 12 जनवरी तक एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बारिश हो सकती है। हालांकि शीत लहर और बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन राज्य में हो रहे बदलाव का असर चित्तौड़गढ़ में लगातार पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *