सर्द हवाओं ने दिन में भी ठिठुराया, छाए बादल:कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे

सरगुजा में बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार को धूप नहीं निकली और सर्द हवाएं दिन में भी ठिठुरा रही हैं। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। सरगुजा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से लगातार बादलों की आवाजाही ने सर्द हवाओं को रोक दिया है। गुरूवार के बाद शुक्रवार को भी संभाग के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। आज कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। नहीं दिखी धूप, दिन में भी ठिठुरन
शुक्रवार को बादलों के छाए रहने के कारण सुबह से धूप नहीं निकली। इसके कारण दिन में भी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। अंबिकापुर का न्यनूतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग में बलरामपुर जिले में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। सामरी पाट और मैनपाट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। 10 डिग्री के आसपास रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, उत्तरी सर्द हवाओं पर ब्रेक लगने और बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *