सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 3 डिग्री पारा गिरा, बाजारों में छाया सन्नाटा

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर पिछले चार दिनों से आसमान में छाए बादलों, तेज और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंडक बढ़ गई। जिस कारण लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंकते हुए नजर आए और बाजारों में ग्राहक न आने से सन्नाटा छाया रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी सारा दिन बादल छाए रहने और तेज व ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लोग घरों में कैद होकर रह गए। ठंड बढ़ने का असर बाजारों में देखने को मिला। ज्यादातर बाजारों में रविवार को सन्नाटा छाया रहा। दुकानदार दुकानों पर बैठे ग्राहकों का इंतजार करते रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, वीरवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *