मुरैना जिले में पिछले तीन दिन से रात से ही हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी शहर में घना कोहरा छाया। हालांकि विजुअल्टी ठीक-ठाक होने से यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है वहीं अधिकतम तापमान 23 के करीब रहा है। सर्द हवाओं से अंचल में कोहरा छाने लगा है पिछले तीन दिन से हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। रात होते ही कोहरा छाने लगता है। ठंड अधिक होने से लोग अलाव जलाकर ठंड से बच रहे हैं। स्कूली छात्र छात्राएं गर्म कपड़े पहन स्कूल जा रहे हैं। फसलों को कोई नुकसान नहीं अंचल में बढ़ती ठंड और छाए कोहरे से सरसों ,गेहूं ,चने की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। अभी कोहरा कुछ समय के लिए ही होता है फिर दिन में धूम भी निकलती है इस कारण फसलों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पैदावार अच्छी होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप तोमर के अनुसार ठंड अब लगातार बढ़ेगी। चल रही पूर्वोत्तर हवाओं में नमी के कारण कोहरा छाया है आगे भी अभी कोहरा रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी अभी तो ठंड की शुरुआत है।


