सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन…बलरामपुर में पारा 5 डिग्री:सरगुजा संभाग में कोहरा, चल रही शीतलहर, अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम; फिर बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है। उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। यहां कई हिस्सों में सुबह तक कोहरा छाया रहा। बलरामपुर रविवार को सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सरगुजा में सामान्य से 2 डिग्री लुढ़का रात का पारा सरगुजा जिले में रविवार को रात का पारा 6.6 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 2.2 डिग्री कम था। वहीं कोरिया में 8.2 डिग्री और सूरजपुर में 10.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक आज मौसम साफ है, सुबह से धूप निकली है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में हल्की ठंड रही। वहीं आउटर इलाकों में रात का पारा सामान्य से कम रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.6 डिग्री अधिक था। रायपुर के माना में रात का पारा 13 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा जो औसत से 1.2 डिग्री ज्यादा था। GPM में रात का पारा सामान्य से नीचे बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी शीतलहर जैसी स्थिति है। रविवार को यहां रात का तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 27.5 डिग्री रहा जो औसत से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *