चाईबासा | सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह इलाज करा रहे पंडराशाली ओपी क्षेत्र के गोंडाई निवासी 17 वर्षीय गोमा गोप की मौत हो गई। शुक्रवार की रात घर के अंदर जमीन पर सोए गोमा को जहरीले सांप ने डंस लिया था। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने भाई के साथ कमरे के अंदर फर्श पर सोया था रात्रि में जहरीले सांप ने उसे कान के पास डंस लिया। उसे रात में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सक के अनुसार कान के बगल जहरीले सांप के काटे जाने के कारण जहर तुरंत दिमाग पर चढ़ गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।


