सर्पदंश से 4 की मौत, 16 लाख की सहायता मंजूर

महासमुंद| प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम बनियातोरा के मृतक लिखितराम पटेल की पत्नी मानकुंवर पटेल के लिए व ग्राम नर्रा के मृतक तातूराम साहू की पत्नी शकुन साहू के लिए व सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम खैरटकला के मृतक डोमू सिंग मांझी के पुत्र नित्यानंद मांझी के लिए और ग्राम जुनवानी खुर्द की मृत्तिका आरती ठाकुर की माता महादेवी ठाकुर के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *