अलवर शहर में सर्राफा व्यापार संघ के अध्यक्ष व बिल्डर दीपक गर्ग ने रविवार रात को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उसके यहां काम कर चुका एक कारीगर जबर्दस्ती के पैसे की मांग करता है। पैसे नहीं देने पर सुसाइड करने की धमकी देता रहा। अब मुझे किसी अन्य व्यक्ति से फोन कराकर धमकाया है। दीपक गर्ग ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। जिसने खुद को दिनेश कुमार पुत्र भगवान सहाय बताया। खुद को बड़ा पैसे वाला बताते हुए कहा कि मिस्त्री के पैसे दो। वरना जान से मार देंगे। हमारे साथ 100 लोग है। तुम कुछ नहीं कर सकोगे।
यह भी कहा कि मिस्त्री को दो तीन लाख रुपए दे दो। वरना परिणाम भुगतना पड़ेगा। गर्ग ने कहा कि किस बात के पैसे दिए जाए। कारीगर ने जितना काम किया। उससे अधिक रकम दे चुका हूं। अब कोई हिसाब नहीं बचा है। फिर भी धमका रहे हो। इस तरह के फोन आने पर भयभीत होकर पुलिस शिकायत दी है। ताकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करे। अब सुरेश के नाम पर दिनेश कुमार ने धमकी दी है।


