सर्वसम्मति से डीलर यूनियन संघ का जिला अध्यक्ष भूखन साहू को बनाया

भास्कर न्यूज | कवर्धा घोठिया फार्म में डीलर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मूंधणा के साथ बोड़ला, पंडरिया, लोहारा एवं कवर्धा चारों विकासखंडों के 200 से अधिक कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष भूखन साहू, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, विजय गुप्ता, कमल कुर्रे और संजय सिन्हा, सचिव विजय वैष्णव, कोषाध्यक्ष बीरबल सिन्हा बने। कार्यकारिणी में चिंता चंद्रवंशी, गुलाल चंद्राकर, भागवत चंद्राकर, नरेश खाद भंडार, गोलू पटेल, संतोष साहू, मनीष वर्मा, दिलीप पटेल, रिंकू लुनिया और योगेश सिन्हा को शामिल किया गया। संरक्षक के रूप में प्रिंस सलूजा और हुलाश डड़सेना का चयन किया गया। ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों का चयन आगामी बैठकों में किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अतुल मूंधणा ने शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के पालन पर जोर दिया और व्यापारियों को उच्च गुणवत्ता का कृषि सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की बात की। जिलाध्यक्ष भूखन साहू ने व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा छोड़कर संगठित होने की आवश्यकता बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *