सिटी रिपोर्टर } राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर व सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्राओं की स्वास्थ्य जांच हुई। महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया।


