अमृतसर| देश में लगभग हर 7 मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवा देती है। यह आंकड़ा महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और रोकथाम संबंधी उपायों की कमी को दर्शाता है। यह बीमारी उन कुछ कैंसर में से है, जिन्हें समय पर जांच, टीकाकरण और उचित रोकथाम से काफी हद तक टाला जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है, जो अक्सर बिना लक्षणों के फैलता है। इसी गंभीर विषय पर ईएमसी क्रैडल अमृतसर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका महेश्वरी ने महिलाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे सर्वाइकल कैंसर से बचाव को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि एपपीवी वैक्सीन किशोरियों और युवतियों के लिए अत्यंत प्रभावी है। ईएमसी क्रैडल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से जागरूकता अभियान और सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।


