सर्विस रोड व अंडरपास बनने से हादसे में आएगी कमी: मोनू

राजनांदगांव | नेशनल हाईवे में सोमनी से चिचोला तक यातायात को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटना-मुक्त बनाने के लिए स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर जिले में सकारात्मक माहौल है। 108 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस रोड और वाहन अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह ने हादसों में कमी लाने का बड़ा प्रयास बताया है। मोनू ने इस स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से राजनांदगांव जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से अब मुंदड़ा कुंज से ट्रांसपोर्ट नगर तक दोनों ओर 7 मीटर चौड़ी सर्विस लेन, पेंड्री में 5.5 मीटर ऊंचा व 12 मीटर चौड़ा अंडरपास, सोमनी से ईरा मोड़ व खुटेरी मोड़ तक सर्विस रोड, सुंदरा से पार्रीनाला तक सर्विस लेन, महाराजपुर तथा चिचोला-एलबी नगर-डोंगरगढ़ रोड चौराहे पर वाहन अंडरपास एवं सर्विस रोड का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। इससे यातायात की सुगमता बढ़ेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और मेडिकल कॉलेज, पेंड्री सहित हाईवे पर चलने वाले हजारों वाहन चालकों व स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *