सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रतिनियुक्ति में अनियमितता

प्रतिनियुक्ति नियमो को दरकिनार कर खंड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षकों की नियुक्ति का आरोप
सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रतिनियुक्ति में अनियमितता
अनुपम सिंह जिला संवाददाता
अनूपपुर।
जिले में सर्व शिक्षा अभियान में खंड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षकों की  नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है जिसमे जनजातीय कार्य विभाग व शिक्षा विभाग में कार्यरत माध्यमिक और उच्च श्रेणी शिक्षको को प्रतिनियुक्ति के आधार पर सर्व शिक्षा अभियान में खंड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षकों के रूप में नियुक्त किया जाना है जिसके लिए प्रथम विज्ञापनध्प्रेस विज्ञप्ति 2 अप्रैल 2025 को विभाग द्वारा जारी किए गए थे जिसकी काउंसलिंग 15 अप्रैल को विभाग द्वारा करवाई गई है व दूसरा विज्ञापन/प्रेस विज्ञप्ति 22 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है जिसकी काउंसलिंग की प्रक्रिया 29 अप्रैल की निश्चित की गई है 15 अप्रैल को काउंसलिंग के पश्चात दोनों पदों के लिए कुल 49 आवेदकों की सूची दावा आपत्ति के लिए सर्व शिक्षा अभियान द्वारा कार्यालय में चस्पा की गई है जिसमे 49 में से लगभग डेढ़ दर्जन आवेदक वही है जो बर्षो से सर्व शिक्षा अभियान में खंड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षक के पद पर जमे हुए है और एक बार फिर वही आवेदक डी पी सी से साठ गांठ कर इन पदों में आने की जुगत लगाए हुए है जबकि राज्य शिक्षा केन्द्र जा 19 अगस्त 2010 के आदेश में स्पस्ट रूप से लेख है कि जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अवधि 4 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह शिक्षक जनशिक्षक के लिए पात्र नही होंगे व उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि आगे नही बढ़ाई जाएगी।
वर्षो से जमे शिक्षक
संतोष कुमार तिवारी (माध्यमिक शिक्षक) बीएसी , प्रतिनियुक्ति पर पिछले 11 वर्षों से, शेषनारायण पटेल (माध्यमिक शिक्षक) बीएसी, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 04 वर्षों से, बी के विश्वकर्मा (माध्यमिक शिक्षक) बीएसी, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 10 वर्षों से, अनिल कुमार त्रिपाठी (माध्यमिक शिक्षक) बीएसी, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 04 वर्षों से , अजय मिश्रा (माध्यमिक शिक्षक) बीएसी , प्रतिनियुक्ति पर पिछले 11 वर्षों से , शिवनारायण शर्मा (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 10 वर्षों से , शंकर दयाल गुप्ता( माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 04 वर्षों से, राजकुमार गुप्ता, (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 09 वर्षों से, शेरबहादुर मांझी ,(माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 09 वर्षों से ,देवेंद्र प्रताप सिंह (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 09 वर्षों से, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 04 वर्षों से, रामप्रकाश पटेल, (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 11 वर्षों से, रामकुमार राठौर, (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 09 वर्षों से , ओमप्रकाश पाण्डेय, (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 09 वर्षों से, बलराम तिवारी, (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 11 वर्षों से, ब्रजेश कुमार सोनी, (माध्यमिक शिक्षक) जन शिक्षक, प्रतिनियुक्ति पर पिछले 11 वर्षों से अंगद की तरह पैर जमाए प्रतिनियुक्ति पर सर्व शिक्षा अभियान में बैठे हुए है और एक बार फिर से उक्त पदों पर नजर गड़ाए हुए है जबकि नियमानुसार 4 साल पूर्ण करने के बाद इन्हें दोबारा प्रतिनियुक्ति पर नही लिया जा सकता है । हा इनमे से कुछ शिक्षकों की उम्र 52 वर्ष से ऊपर है उन्हें सूची में अपात्र जरूर माना गया है।
यह है राज्य शिक्षाकेंद्र का आदेश
2010 में जारी संदर्भित पत्रो को अवलोकन कर जिसके माध्यम से जन शिक्षक की प्रतिनियुक्ति आदेश प्रसारित किये गये है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जता है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्र सी 18/94/3/1 दिनांक 12.12.1994 अनुसार प्रतिनियुक्ति हेतु 4 वर्ष के लिए सेवाएं लेने के निर्देश है। अतः शासन के उक्त निर्देशों का पालन जन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के संदर्भ में सुनिश्चित करे। पूर्व से कार्यरत जन शिक्षक जिनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 4 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो वे पुनः जन शिक्षक के पद हेतु प्रतिनियुक्ति हेतु पात्र नहीं होंगे ऐसे जनशिक्षक जो 04 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण कर चुके है उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि आगे नहीं बढ़ायी जाएगी।
जनजातीय कार्य विभाग ने आदेश किए जारी
जनजातीय कार्य विभाग ने प्रतिनियुक्ति से मूलपद पर भेजे गए शिक्षकों की काउंसलिंग के आदेश किए  25 अप्रैल 2025 को जारी किए है, उस पत्र में लेख किया गया है कि  उन शिक्षकों को जो प्रतिनियुक्ति से वापस  प्रतिनियुक्ति समाप्त कर सेवाएं जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर को सौपी गई है। तथा इस कार्यालय हेतु कार्यमुक्त किया गया है। आपकी जिले में रिक्त विद्यालयों में किया जाना है इस हेतु दिनांक 26.04.2025 को समय 12.00 बजे मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर सभागार में काउंसलिंग रखी गई है। अतः आप दिनांक 26 अप्रैल 2025 को समय 12.00 बजे जिला पंचायत अनूपपुर के सभागार में स्थान चयन हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *