भास्कर न्यूज | जालोर गर्ल्स कॉलेज के सामने एक निजी होटल में एकलव्य फाउंडेशन की ओर से सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को आयोजित हुआ। एकलव्य फाउंडेशन के सचिव भरत कुमार जीनगर ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से गरीब, घुमंतु व कचरा बीनने वाले परिवार के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अपनी पाठशाला का संचालन धवला रोड पर करता है। जिले की प्रतिभाओं को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए पहला सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 10वीं व 12वीं बोर्ड में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व वूशु में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं का सम्मान किया गया। साथ ही रक्तदान में सराहनीय योगदान देने वाले रक्तदाताओं का भी सम्मान किया गया। समारोह के प्रभारी व कार्यक्रम संचालक शहजाद खान ने बताया कि सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पीर गंगानाथजी महाराज के शिष्य योगी ईश्वरनाथ के सान्निध्य में किया गया। पीर गंगानाथ महाराज की तरफ से अपनी पाठशाला के लिए 21 हजार रुपए की घोषणा की। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एम.एल. जांगिड़, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के कृष्णपाल सिंह सामुजा, एडवोकेट डूंगर देवासी, भामाशाह डॉ. जितेंद्र मेघवाल, कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष गोविंदसिंह मंडलावत, डॉ. मदनसिंह राठौड़, राज सुंदेशा, मदनलाल सुंदेशा, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय कुमार समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में राजस्थान में सेकेंडरी स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे यश बालोत पुत्र तेजाराम बालोत को बेस्ट अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान एकलव्य फाउंडेशन अध्यक्ष पी.बी. सैन, संरक्षक अशोक कुमार, रविंद्र सिंह मंडलावत, महेंद्र कुमार, खींवसिंह राजपुरोहित, डॉ. पवन ओझा, मनहोर लाल, शिवदत्त आर्य, चारुल शर्मा, रविंद्र राव, प्रवीण कुमार बौद्ध समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


