सर्व हिंदू समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया:धर्म स्वतंत्रता कानून लागू करने की मांग, कोंडागांव में सभी से मांगा समर्थन

सर्व छत्तीसगढ़ हिंदू समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कोंडागांव में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सभी वर्गों से इस बंद का समर्थन मांगा गया। यह आह्वान लगातार हो रहे धर्मांतरण के विरोध में किया गया है। धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासी समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन सामने आए हैं। इन संगठनों ने हिंदुओं की घटती आबादी और क्षेत्र में लगातार हो रहे मतांतरण पर चिंता व्यक्त की है, जिसके चलते सभी एकजुट हुए हैं। आमबेड़ा घटना के मामले में रखी पांच सूत्रीय मांगें छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमबेड़ा में हुई घटना के मामले में सर्व हिंदू समाज ने शासन से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। इन मांगों में राज्य में धर्म स्वतंत्रता विधेयक को यथाशीघ्र प्रभावी और सख्ती से लागू करना शामिल है। इसका उद्देश्य प्रलोभन, दबाव या षड्यंत्रपूर्वक किए जा रहे धर्मांतरण पर नियंत्रण स्थापित करना है। समाज ने यह भी मांग की है कि पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के माध्यम से उत्पन्न हो रही सामाजिक वैमनस्यता की परिस्थितियों को गंभीरता से लिया जाए। शासन-प्रशासन इस पर सख्ती बरते और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *