सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स में 20 पीएम श्री विद्यालयों के हितधारकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

भास्कर न्यूज |गिरिडीह सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स विद्यालय में गुरुवार को जिले के सभी 20 पीएम श्री विद्यालयों के हितधारकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी मो वसीम अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पीएम श्री योजना के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी विद्यालयों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि पीएम श्री विद्यालयों के निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने पीएम श्री विद्यालयों के सभी सूचकांकों पर विद्यालयवार समीक्षा की। चर्चा के दौरान प्रत्येक विद्यालय से यह जानकारी ली गई कि वे अपने संस्थान को और बेहतर बनाने के लिए कौन-कौन से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने गुणवत्ता शिक्षा, आधारभूत संरचना, नवाचार और शैक्षणिक उपलब्धियों पर विशेष बल दिया। सी-3 संस्था के चंदन कुमार राय ने विद्यालयों की स्वच्छता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *