सलकनपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, उपमुख्यमंत्री शुक्ल भी शामिल हुए:गोवंश आधारित जैविक कृषि व नर्मदा सेवा पुरस्कार वितरित

सीहोर के सलकनपुर स्थित उत्तम सेवाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। यह आयोजन लगातार 19वें वर्ष किया गया। समर्पण सेवा समिति और अखिल भारतीय गुरु भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज, संतश्री रामदास त्यागी और संपूर्णानंदजी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडे ने मार्गदर्शन किया। महोत्सव के समापन दिवस पर स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर की स्मृति में गोवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार और स्वर्गीय भगवतशरण माथुर की स्मृति में उत्कृष्ट नर्मदा सेवा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मंत्री गौतम टेटवाल, करण सिंह वर्मा सहित कई विधायक, संत, गुरु भक्त और नर्मदा परिक्रमा भक्त उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने जैविक खेती के पुरस्कार को एक बहुत ही अच्छा कार्य बताया और कई विषयों पर प्रकाश डाला। महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामीजी ने भी उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *