सलमान खान की सिकंदर पर चली सेंसर की कैंची:दो सीन में बदलाव की मांग के साथ मिला सर्टिफिकेट, 25 मार्च से एडवांस बुकिंग शुरू होगी

सलमान खान की मोस्ट एवेडेट फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हुआ है, वहीं 25 मार्च से भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स में बदलाव की मांग की है। बदलाव के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है। फिल्म सिकंदर को सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। 13 साल से बड़े बच्चे भी पेरेंट्स की मौजूदगी में ये फिल्म देख सकते हैं। हालांकि सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 2 सीन में बदलाव करने की मांग की है। पहला बदलाव फिल्म के उस हिस्से में होगा जहां गृह मंत्री का जिक्र किया गया है। सुझाव के अनुसार फिल्म में अब गृह मंत्री की जगह सिर्फ मंत्री शब्द का इस्तेमाल होगा। वहीं दूसरा बदलाव फिल्म में दिखाए गए पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग में किया गया है। उस सीन में होर्डिंग को ब्लर किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि ये होर्डिंग एक मौजूदा पॉलिटिकल पार्टी से काफी मेल खाता है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 20 मिनट है। फिल्म का फर्स्ट हाफ 1 घंटे 15 मिनट और सेकेंड हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होगा। 25 मार्च से शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग फिल्म सिकंदर का ट्रेलर 24 मार्च को रिलीज हो चुका है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से चालू होने वाली है। इससे पहले UAE और USA में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जहां फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, UAE में अब तक फिल्म की 799 टिकटें बुक हो चुकी हैं, जिससे 45.76 हजार दिरहम यानी करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा कमाई हुई है। ए.आर.मुरुगादास के निर्देशन में बनी फिल्म सिकंदर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, शर्मन जोशी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, हालांकि सेंसर बोर्ड के सुझावों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म में पॉलिटिकल एंगल भी नजर आ सकता है। फिल्म को 200 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *