सलाहकार समिति की बैठक आज

राजगढ़| जिला स्तरीय आरसेटी की सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आज 18 दिसंबर बुधवार शाम 04:30 बजे कलेक्टर सभागृह में आयोजित होगी। कलेक्टर गिरीश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 26 सितम्‍बर,2024 को हुई पिछली बैठक कार्यवृत्त का अनुमोदन, संस्थान की वर्ष 2024-25 की तृतीय तिमाही प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति, प्रशिक्षण दावा राशि की प्रतिपूर्ति की स्थिति,संस्थान के 16 दिसम्बर 2024 तक के व्यय, संस्थान के सुचारू संचालन के लिए शासकीय विभागों के सहयोग, स्टेट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर से प्राप्त रिपोर्ट एवं एन.ए.सी.ई.आर. के समीक्षा पत्र,तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *