सलिल कपूर के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी : रीना जेतली

अमृतसर| भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अमृतसर शहरी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आकाश एवेन्यू स्थित रीना जेतली के निवास पर हुआ, जहां पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा व ओएनजीसी की डायरेक्टर रीना जेतली और जिला महिला मोर्चा अमृतसर की जिला अध्यक्षा पार्षद श्रुति विज ने प्रादेशिक व जिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सलिल कपूर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला महासचिव मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे। रीना जेतली ने कहा कि सलिल कपूर के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सलिल कपूर ने महिला सदस्यों और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *