सलूंबर के सेरिंग तालाब में कूदी महिला:पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, हालात सामान्य, पहचान में जुटी पुलिस

सलूंबर में महिला सेरिंग तालाब में कूद गई है। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल शंभू सिंह अपने साथी गणेशराम विश्नोई, अशोक विश्नोई और पुष्कर पटेल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और उसके शरीर से पानी निकाला। इसके बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती महिला अभी भी अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *