सलूम्बर जिला कारागार में बंदियों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवायो संस्था ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में बंदियों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर कारागार प्रशासन के अधिकारी मुकेश डामोर और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विवायो संस्था की ओर से राजेश बी. मेहता, मुकेश सोनी, राजकुमार नागदा सहित कई स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। बीएल गर्ग सहित अन्य कारागार स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। एसपी राजेश यादव ने इस मौके पर कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ठंड में जरूरतमंदों की सहायता को मानवता की सच्ची सेवा बताया और विवायो संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि विवायो एक अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था है, जिसका मूल सिद्धांत “सेवा ही धर्म है”। यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, दवा वितरण और कंबल वितरण सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था से जुड़े राजू भाई नागदा और मनीष भाई सोनी ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ संस्था लगातार सेवा कार्यों में लगी हुई है। इस कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया, जिसमें संवेदनशीलता और सेवा भाव से सशक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया।


