सलूंबर में ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ पोस्टर जारी:कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया विमोचन, 25 दिसंबर तक चलेगा

सलूंबर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। 11 से 25 दिसंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ‘नो हेलमेट-नो एंट्री, नो सीट बेल्ट-नो एंट्री’ संदेश वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने संयुक्त रूप से इन पोस्टरों का अनावरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन बचाने का माध्यम है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में आने वाले आगंतुकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें इसके महत्व के बारे में समझाएं। अभियान के तहत जिले के सभी विभागीय कार्यालयों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाया जाएगा ताकि सड़क सुरक्षा में स्थायी सुधार लाया जा सके। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और इस संदेश को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *