सलूंबर में पंच गौरव महोत्सव का भव्य शुभारंभ:संस्कृति, खेल और लोक परंपराओं का महासंगम; लोकनृत्यों, लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी हुई

सलूंबर में पंच गौरव महोत्सव 2026 का शुभारंभ हो गया है। जिला प्रशासन और सांख्यिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर के खेल मैदान में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस आयोजन के साथ ही जिले में सांस्कृतिक, खेल और लोक परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। उद्घाटन के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जयसमंद की पाल पर रंगोली प्रतियोगिता, पतंग प्रतियोगिता, ऊंट सवारी, घुड़सवारी, नृत्य प्रतियोगिता और दीपदान जैसे कार्यक्रम हुए। शाम को कठपुतली शो और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चम्मच-नींबू रेस, सिर पर मटकी रेस, दादी-पोती रेस और दादा-पोता रेस सहित कई खेल और कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और महिलाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई। शाम को सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों ने घूमर सहित विभिन्न लोकनृत्यों, लोकगीतों और वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश सापला, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, आयोजक समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *