सलूंबर में 10 दिवसीय आयुर्वेद शिविर:3011 मरीजों को निशुल्क शल्य चिकित्सा और पंचकर्म का लाभ मिला

सलूंबर आयुर्वेद विभाग और राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त देखरेख में, महावीर इंटरनेशनल सलूंबर के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का समापन हुआ यह शिविर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया, जिसमें हजारों मरीजों को आधुनिक आयुर्वेदिक पद्धतियों से राहत मिली। समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक शांता देवी मीणा रहीं। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट, सहायक निदेशक डॉ. भानुकुमार जैन, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र जोशी और शिविर प्रभारी डॉ. अख्तर हुसैन विशेष रूप से उपस्थित थे। 10 दिनों तक चले इस शिविर में सलूंबर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों मरीज पहुंचे। रोगियों को बिना शुल्क पंचकर्म, शल्य चिकित्सा, योग चिकित्सा, अग्निकर्म और एनसीडी उपचार जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ओपीडी (बाह्य रोगी) में 3011, एनसीडी उपचार में 760, पंचकर्म चिकित्सा में 538, शल्य चिकित्सा (आईपीडी) में 156, योग परामर्श में 284, स्वर्ण प्राशन 284 और अग्निकर्म में 35 लाभार्थियों ने लाभ लिया। इन आंकड़ों के अनुसार, यह शिविर जिले का अब तक का सबसे सफल आयुर्वेदिक चिकित्सा अभियान रहा। शिविर में अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. सीताराम गुप्ता, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जीत पटेल, डॉ. लोकेश पांचाल, डॉ. सतीश गुसर, डॉ. जगन्नाथ वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. जितेंद्र दिगंबर जोशी, डॉ. रीना मीणा, डॉ. ममता जोशी, डॉ. अश्विनी जोशी और डॉ. आरती मीणा शामिल थे। नर्सिंग स्टाफ और परिचारकों ने भी मरीजों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस शिविर को सफल बनाने में सेवा भारती, आरोग्य भारती, गायत्री सेवा संस्थान और अनेक सामाजिक संगठनों का सहयोग उल्लेखनीय रहा। समापन मौके पर महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष गौतम राठौर, जोन सेक्रेटरी राजकुमार नलवाया, अध्यक्ष प्रभुलाल जैन, डॉ. अमरचंद जैन, मनीष जैन सहित भाजपा देहात जिला मंत्री करणसिंह पंवार, नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस शिविर ने यह दर्शाया कि आयुर्वेद केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली की एक सशक्त चिकित्सा पद्धति है। सलूंबर के लिए यह आयोजन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *