सलूंबर विधानसभा की पंचायतों में श्रमिक संवाद:बीजेपी नेताओं ने लगाई चौपाल, विकसित भारत जी राम जी के फायदे गिनाए

सलूंबर भाजपा ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न मंडलों के गांवों में श्रमिक चौपालें आयोजित कीं। इन चौपालों में अधिनियम के फायदे और प्रावधानों के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी गई। बीजेपी नेताओं ने लगाई चौपाल
विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के विधानसभा संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि छप्पन मंडल के बरोड़ा में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवती लाल सेवक ने चौपाल लगाई। उन्होंने श्रमिकों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि विकास के काम ठेकेदारों के हाथ में होंगे। सेवक ने स्पष्ट किया कि जी राम जी अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं में ही विजीपीपी प्लान के आधार पर गांवों के विकास के प्रस्ताव प्राथमिकता से लिए जाएंगे। ग्राम सभाएं ही तय करेंगी कि कौन से विकास कार्य होने हैं। जागरण अभियान के तहत खैराड ग्राम पंचायत में नरेंद्र पटेल ने संबोधित किया। जयसमंद मंडल की देवपुरा, पाड़ला और धावड़िया ग्राम पंचायतों में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा और मुख्य वक्ता फतह सिंह सिसोदिया ने चौपालें लगाईं। श्रमिकों से की चर्चा
सराडा मंडल के सगतडा में मंडल उपाध्यक्ष विजय मंडावत और डेलवास में एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री हजारी भाई मीणा ने भी चौपालों के माध्यम से श्रमिकों से चर्चा की। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के कथित झूठे प्रचार से दूर रहने का आह्वान करते हुए विकसित भारत जी राम जी अधिनियम को गांवों, किसानों और श्रमिकों के लिए कल्याणकारी बताया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत जी राम जी अधिनियम से श्रमिकों के हाथ मजबूत होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *