सलूम्बर पूर्बिया कलाल समाज की सातों खेड़ों की 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला।खिलाड़ियों के जोश,दर्शकों की तालियों और खेल भावना ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन और आपसी भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली।एडवोकेट रणजीत पुर्बिया ने बताया किदूसरे दिन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक भाईसाहब, नरेंद्र मीणा पूर्व जिला महामंत्री भाजपा,लव व्यास (निदेशक, लवकुश संस्थान) एवं नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अतिथियों का स्वागत समाज के अध्यक्ष राकेश पुर्बिया एवं पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है,बल्कि समाज में एकता,अनुशासन और भाईचारे को भी मजबूत करता है।उन्होंने पूर्बिया कलाल समाज द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे ऐसे आयोजनों की मुक्तकंठ से सराहना की। क्रिकेट मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच। दूसरे दिन खेले गए क्रिकेट मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे— 5वें मैच में मानस ओगणा ने जीत सोल्यूशन को पराजित किया। 6वें मैच में एसएमडब्ल्यू (SMW) टीम ने भेरूनाथ ओगणा को हराया। 7वें मैच में झाड़ोल ‘ए’ टीम ने झाड़ोल ‘बी’ को पराजित किया। 8वें मैच में सलूम्बर ‘ए’ ने मदार टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 9वें मैच में रॉयल्स टीम ने लगान टीम पर शानदार जीत दर्ज की। दिन के अंतिम 10वें मैच में मेवाड़ टीम ने सलूम्बर ‘बी’ को 32 रनों से पराजित किया। सभी मुकाबले दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहे और हर मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में भी चला जीत-हार का सिलसिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में— सलूम्बर ‘सी’ ने सलूम्बर ‘बी’ को हराया, सलूम्बर ‘ए’ ने ओगणा ‘सी’ पर जीत दर्ज की, एसएमडब्ल्यू टीम ने महाकाली ओगणा को पराजित किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी,आयोजन समिति के सदस्य,खिलाड़ी,युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे,जिनको लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।


