भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा मांडल में गुर्जर समाज द्वारा आठ दिनों से चल रहे क्रिकेट महाकुंभ सवाई भोज क्रिकेट कप प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। रविवार को फाइनल मुकाबला महादेव सुपर किंग्स वर्सेस गुर्जर चैलेंजर के बीच हुआ। इसमें विजेता महादेव सुपर किंग्स रही। उप विजेता गुर्जर चैलेंजर रही। आयोजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 41 हजार रुपए और ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम के अतिथि विधायक प्रतिनिधि सूरज भड़ाना, सहित समाज के कई जनप्रतिनिधि वे समाज सेवी उपस्थित रहे। आयोजन कर्ता दिनेश गुर्जर, मनीष गुर्जर, मोहित गुर्जर, हेमराज गुर्जर, रवि गुर्जर थे।


