नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 55 में गुरुवार को पार्षद पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू किया गया गया है। यहां शाम पांच बजे तक मतदान होगा। यहां आठ बजने के साथ ही मतदान केंद्र पर वोटर्स की भीड़ जुटना शुरू हो गई। वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे है।वहीं प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट डालने के लिए वोटर्स के मनुहार कर रहे हैं। चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में वार्ड नंबर 55 में हो रहे उपचुनाव में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां भाजपा से हरिबाबू जीनगर कांग्रेस से महेश चंदेल और भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश सामरिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इसी के साथ ही एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी गणेश नायक भी चुनावी मैदान में है। पूर्व में वार्ड नंबर 55 की सीट पर भाजपा का कब्जा था, लेकिन भाजपा पार्षद रमेश बैरवा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके चलते इस सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट है। वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है और कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। वार्ड नंबर 55 में कुल 1100 मतदाता है। जिनमे 555 पुरुष व 545 महिला मतदाता शामिल है ।


