सवाईमाधोपुर में धुंध और कोहरे का दौर जारी:मावठ से अधिकतम तापमान में हुई गिरावट, 4 जनवरी से तेज सर्दी के आसार

मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में तीन दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते गुरुवार को सवाई माधोपुर में पूरे दिन सूर्य देव बादलों से लुक्का छिप्पी खेलता रहा। यहां लोगों को सूर्यदेव दर्शन 2.00 बजे बाद हुए। इस दौरान यहां पर दिनभर कोहरा छाया रहा। सुबह पड़ी मावठ के बाद यहां शीत लहर भी चलती रही जिससे लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। इस दौरान लोग कपड़ों से पूरी तरह पैक नजर आए। गुरुवार सुबह सवाई माधोपुर में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी। यहां कुछ दिनों से अच्छी ठंड पड़ रही है। सवाई माधोपुर में हल्की बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 48 घंटों से तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में 4 जनवरी से सर्दी तेज होगी और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर के लिए एक जनवरी से तीन जनवरी तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था। यहां मकर संक्रांति तक तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *