सवाई माधोपुर में तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां सुबह-सुबह कोहरा और धुंध छाई हुई है।सवाई माधोपुर में शीतलहर से गलन बढ़ गई है। जिससे लोगों को कपकपी छूट रही है। सुबह सुबह लोगों मॉर्निंग वॉक के दौरान ऊनी कपड़ों से पैक नजर आ रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सवाई माधोपुर में शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।सवाई माधोपुर में पिछले 48 घंटे से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में बना हुआ है। एक सप्ताह का तापमान सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। जिससे सवाई माधोपुर में एक जनवरी को घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसी के शीतलहर का दौर जारी रहेगा।


